03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रयागराज में ‘दिग्गजों’ के सामने ही ‘कुर्सी’ झपटने को एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाते रहे कांग्रेसी

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो,प्रयागराज-उप्र। प्रयागराज के फूलपुर में रविवार को कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के सामने ही पंडाल में कुर्सियों पर बैठने को लेकर कांग्रेसियों में खूब लात-घूसे चले। मारपीट के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेसियों के बीच मारपीट की इस घटना से पार्टी की अंदरूनी कलह साफ उजागर हो गई है।

बता दें कि आज रविवार को प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संविधान सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। तभी पंडाल में भारी भीड़ के अनुपात में कुर्सियां कम पड़ गईंं। अपनी-अपनी कुर्सी झपटने के चक्कर में कार्यकर्ता आपस में ही एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूसे चले और यह सारा शर्मनाक घटनाक्रम राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अजय राय की मंच पर मौजूदगी के बीच ही घटित हुआ। इलाहाबाद सीट से कांग्रेस का सांसद चुने जाने पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए हैं।

विवाद होने के बाद संविधान सम्मान सम्मेलन में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मंच से ही झगड़ा कर रहे लोगों को शांत करते नजर आए। उन्होंने इस घटना पर कहा, ‘कार्यकर्ताओं के आगे आने की होड़ में यह घटना घटी है और पार्टी में अंंतर्कलह जैसी कोई बात नहीं है।’

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिनमें से एक सीट फूलपुर विधानसभा की भी है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img