एफएनएन ब्यूरो,प्रयागराज-उप्र। प्रयागराज के फूलपुर में रविवार को कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के सामने ही पंडाल में कुर्सियों पर बैठने को लेकर कांग्रेसियों में खूब लात-घूसे चले। मारपीट के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।