03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब बरेली के रिठौरा में आसाराम आश्रम जा रहीं तीन बच्चियों को अगवा करने की कोशिश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
बच्चियां, जिन्हें अगवा करने की कोशिश की गई

फोन पर ₹10-10 हजार में बेचने की बात कह रहा था, तीनों ने बाइक से कूदकर बचाई जान

हिंदू संगठनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया आरोप, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। रिठौरा चौकी क्षेत्र में रविवार को आसाराम आश्रम जा रहीं तीन नाबालिग लड़कियों को अगवा करने की कोशिश की गई। शक होने पर तीनों बच्चियां बाइक से कूदकर भागती हुईं गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को आपबीती बताई।

बच्चियां, जिन्हें अगवा करने की कोशिश की गई

बच्चियों ने बताया कि युवक ने आश्रम तक छोड़ देने की बात कहकर उन तीनों को बाइक पर बैठा लिया। बाइक स्टार्ट करके किसी से फोन पर उन तीनों को 10-10 हजार रुपये में बेचने की बात कह रहा था। यह सुनकर तीनों धीमी गति में चल रही बाइक से कूद गई और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को युवक द्वारा आसाराम आश्रम के रास्ते से उन तीनों को अगवा करने की कोशिश की जानकारी दी। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दूसरे समुदाय के आरोपी की बड़ी साजिश बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img