दरअसल, अनूप कटियार ने ही गिरोह बनाकर फिरौती के लिए हरीश का अपहरण किया था। हरीश की पत्नी से 15 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
खुलासे पर उठ रहे सवालों पर भी एसएसपी श्री आर्य मुखर दिखे। साफ किया कि बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम से जुड़ी जो भी जानकारी सामने आएगी, पुलिस उसे भी जरूर सार्वजनिक करेगी।
एफएनएन, इंदौर-मप्र। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात आठ हथियारबंद बदमाशों ने कार रुकवाकर दो ट्रेनी आर्मी अफसरों और उनकी महिला मित्रों की कार पर धावा बोलकर लूटपाट की और कातिलाना हमला भी कर दिया। ₹10 लाख फिरौती वसूलने के इरादे से एक ट्रेनी अफसर और उसकी महिला मित्र को अगवा कर ले गए और जंगल में अफसर को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप की संगीन वारदात को भी अंजाम दे डाला। पुलिस ने सघन काम्बिंग अपहृत अफसर और उसकी महिला मित्र को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाकर दो शातिरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
एफएनएन, सिरौली-बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम बताते हुए अधेड़ को धोखे से बुलाकर बंधक बना लेने, रकम ऐठने और रंगदारी मांगने के आरोपों में पुलिस ने थाना फतेहगंज पश्चिमी के तीन शातिर बदमाशों को शाहबाद रोड स्थित एक खाली पड़े ढाबे से गिरफ्तार कर अपहृत को भी छुड़वा लिया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। रिठौरा चौकी क्षेत्र में रविवार को आसाराम आश्रम जा रहीं तीन नाबालिग लड़कियों को अगवा करने की कोशिश की गई। शक होने पर तीनों बच्चियां बाइक से कूदकर भागती हुईं गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को आपबीती बताई।