03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

“वर्दी पहने हो…वरना बना देता भूत”, वीडियो वायरल

फरीदपुर टोल पर डायल 112 पुलिस से सरेआम बदसलूकी, युवक ने खूब काटा हंगामा

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। फरीदपुर में टोल प्लाजा पर कहासुनी के बाद भड़के युवक ने डायल 112 के सिपाहियों से बदसलूकी कर दी। कहा- वर्दी पहने हो वरना दो मिनट में भूत बना देता। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फरीदपुर टोल प्लाजा पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर होने की सूचना पर पीआरवी के सिपाही पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने ट्रक और बस चालक से थाने चलने के लिए कहा। इस पर ट्रक चालक ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। वहीं रोडवेज बस चालक ने ट्रक चालक से आपसी समझौता कर लिया और उसे नुकसान के 1500 रुपये दे दिए।

फरीदपुर टोल प्लाजा पर डायल 112 पुलिस से बदसलूकी करता युवक

पुलिसकर्मियों से गालीगलौज भी की

इसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़े एक युवक की पुलिसकर्मियों से किसी बात पर कहासुनी होने लगी। गुस्साए युवक ने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज भी की। एक सिपाही से कहा- वर्दी पहने हो, वरना दो मिनट में भूत बना देता।” धमकी पर डायल 112 के सिपाही भी दंग रह गए। काफी देर हंगामा काटने के बाद बेखौफ युवक चला गया।

ऐसी घटनाएं आम, नहीं चाहते कार्रवाई

पुलिस से इस अभद्रता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने युवक के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया है। कहा-ऐसी घटनाएं हमारे साथ आए दिन होती रहती है। इसलिए कार्रवाई नहीं कराएंगे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img