03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने अयोग्यता के खिलाफ CAS में दायर की अपील, स्वीकार भी हुई

Spread the love

सिल्वर मेडल का दावा भी ठोंका

स्टार रेसलर विनेश फोगाट

एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली/पेरिस। भारत की स्टार रेस्लर विनेश फोगाट ने मात्र 100 ग्राम अधिक वजन की वजह से फाइनल से डिस्क्वालीफाई किए जाने के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) में अपील दायर की है। उन्होंने फाइनल में पराजित खिलाड़ी के साथ उन्हें भी संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने का दावा किया है।
ज्ञात रहे कि बुधवार सुबह विनेश फोगाट को निर्धारित 50 किलो से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन होने पर फाइनल मैच के लिए डिसक्वालीफाई (अयोग्य) घोषित कर दिया गया था। विनेश फोगाट ने फ्री स्टाइल कुश्ती में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की चार बार की वर्ल्ड चैंपियन और सेमीफाइनल में क्यूबा की चैंपियन खिलाड़ी को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पेरिस ओलंपिक्स-2024

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट पहली ऐसी भारतीय महिला पहलवान बनी थी, जिन्होंने ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में जगह बनाई थी। विनेश ने इस जीत के साथ ही भारत के लिए एक सिल्वर मेडल भी पक्का कर दिया था।

विनेश के अयोग्य घोषित होने पर करोड़ों खेल प्रेमी हैं मायूस

हालांकि, फाइनल मैच से पहले भारत और विनेश के लिए एक बहुत बुरी और दिल तोड़ देने वाली मनहूस खबर आई। मात्र 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण विनेश फोगाट को फाइनल के लिए डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इस खबर से पूरे देश के खेल प्रेमियों की आंखें नम कर दीं।

Paris Olympics-2024

खेलों से जुड़े कानूनी विवाद निपटाने वाली स्वतंत्र संस्था है CAS
अब विनेश फोगाट ने डिस्क्वालीफाई किए जाने के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) में अपील दायर की है। साथ ही संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की है। बता दें कि सीएएस दुनिया भर में खेलों की सेवा करने वाली एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है।

Vinesh Fogaat

CAS ने स्वीकार की विनेश की अपील, मिल सकता है सिल्वर मेडल

खेल पंचाट CAS ने फोगाट की याचिका स्वीकार भी कर ली है। अगले 24 घंटे में सीएएस इस याचिका पर अपना फैसला भी सुना सकती है। अब करोड़ों भारतीय खेल प्रेमियों की निगाहें कल आने वाले सीएएस के फैसले पर टिक गई हैं। फैसला विनेश के पक्ष में आया तो उन्हें सिल्वर मैडल मिल सकता है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img