Tag: Paris Olympics

Paris Olympics: अब रेसलर अमन सेहरावत ने दी करोड़ों भारतीय खेल प्रेमियों को खुशी, जीता कांस्य पदक

21 वर्ष के अंडर 23 विश्व चैम्पियन अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0-10 से हार गए थे। वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे और उन्होंने करोड़ों भारतीय खेल प्रेमियों को इस बार भी निराश नहीं किया। भारत ने वर्ष 2008 के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीता है और यह सिलसिला अमन ने भी कांस्य पदक जीतते हुए जारी रखा।

स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने अयोग्यता के खिलाफ CAS में दायर की अपील, स्वीकार भी हुई

एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली/पेरिस। भारत की स्टार रेस्लर विनेश फोगाट ने मात्र 100 ग्राम अधिक वजन की वजह से फाइनल से डिस्क्वालीफाई किए जाने के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) में अपील दायर की है। उन्होंने फाइनल में पराजित खिलाड़ी के साथ उन्हें भी संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने का दावा किया है।