03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सुप्रीम कोर्ट ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के खिलाफ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की FIR रद्द

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जन्म प्रमाण पत्र जालसाजी मामले में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, उनके परिवार के सदस्यों और कोच के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी. न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला सुनाया. पीठ ने कहा कि सेन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी रखना अनुचित है और यह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है. इस मामले में विस्तृत फैसला आज शाम को अपलोड किया जाएगा.

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक सरकार और शिकायतकर्ता एम जी नागराज को नोटिस जारी किया था. इन्होंने आरोप लगाया था कि लक्ष्य सेन और उनके भाई चिराग सेन के जन्म प्रमाण पत्र जाली हैं. हाईकोर्ट ने कहा था कि मामले की जांच के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. हाईकोर्ट ने कहा, ‘जब प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि करने वाली सामग्री रिकॉर्ड में दर्ज है, तो मुझे जांच रोकने या आपराधिक कार्यवाही रद्द करने का कोई कारण नहीं दिखता.’

आरोप लगाया गया कि पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन लक्ष्य और चिराग के जन्म प्रमाण पत्रों में कथित तौर पर बदलाव करके उनकी उम्र लगभग ढाई साल कम कर दी गई. यह दावा किया गया था कि आयु-प्रतिबंधित बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए योग्यता प्राप्त करने और सरकारी लाभ प्राप्त करने में मदद करने के लिए अभिलेखों में हेराफेरी की गई थी. पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), और 471 (जाली दस्तावेजों को वास्तविक के रूप में उपयोग करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand ने रचा नया इतिहास, पहली बार नेपाल को भेजी गई रेनबो ट्राउट मछली की खेप

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Uttarakhand के मत्स्य पालन क्षेत्र ने...

assam के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, जोरहाट : assam के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना के...

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...

Topics

assam के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, जोरहाट : assam के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना के...

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...

Pithoragarh में बड़ा हादसा: पर्यटकों की बोलेरो पर गिरी चट्टान, दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img