03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीलंका-बांग्लादेश हो गया, अब अगला नंबर भारत का…!

सिरॊली के सिरफिरे युवक अफसर का वॉट्सएप पर लगा आपत्तिजनक स्टेटस और फरार आरोपी का प्रोफाइल फोटो

सिरौली थाना क्षेत्र के एक सिरफिरे युवक ने वॉट्सएप पर लगाया आपत्तिजनक स्टेटस, पुलिस एक्शन में

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बांग्लादेश के बिगड़े हालात पर भारत सरकार की सतर्क निगाहें लगी हैं। इसी बीच यूपी के बरेली जिले में एक सिरफिरे युवक ने अपने वॉट्सएप पर देश विरोधी स्टेटस लगाकर खलबली मचा दी है।

सोशल मीडिया पर एक वाट्सएप अकाउंट से आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट वायरल होने पर बरेली जिले के एक हिंदू संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने अपने एक्स अकाउंट पर शासन-प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। हिंदूवादी नेता पटेल का आरोप है कि थाना व कस्बा सिरौली निवासी अफसर नाम का युवक केयर लैब संचालक है। अफसर ने अपने वाट्सएप नंबर पर एक बहुत ही आपत्तिजनक और अस्वीकार्य स्टेटस लगाया है। इसमें अफसर ने लिखा है- “श्रीलंका हो गया। बांग्लादेश हो गया। अब भारत का नंबर है। आठ हजार करोड़ का हवाई जहाज वैसे भी तैयार है। झोला भी तैयार है। अंधभक्तों डरा नहीं रहा हूं। आगाह कर रहा हूं। बांग्लादेश में तो छात्र परेशान थे।”

सिरॊली के सिरफिरे युवक अफसर का वॉट्सएप पर लगा आपत्तिजनक स्टेटस और फरार आरोपी का प्रोफाइल फोटो

हिंदुओं को भारत से भगाने की खुली धमकी

हिमांशु ने सीएम और डीजीपी को भी टैग करते हुए अपनी शिकायत में लिखा है कि आरोपी सिरफिरा हिंदुओं को भारत से भागने की खुली धमकी दे रहा है। एक्स एसएसपी के आदेश पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।आरोप लगाया कि आरोपी हिंदुओं को भारत से भगाने की खुली धमकी दे रहा है। एक्स अकाउंट पर की गई शिकायत में हिमांशु ने सीएम ऑफिस, डीजीपी आफिस के साथ ही यूपी पुलिस, एडीजी जोन, आईजी बरेली रेंज और बरेली पुलिस को भी टैग किया है। एसएसपी ने इस बेहद ही संवेदनशील मामले में सीओ आंवला और सिरौली थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेश पर सिरौली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिशें भी दी हैं लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img