जूनियर स्तर पर 100 दौड़ मीटर में अरुन प्रथम, 200 मीटर में विवेक प्रथम, गोला फेंक में पवन प्रथम, चक्का फेंक में अर्जुन प्रथम, लम्बी कूद में अरुन प्रथम व विवेक टीम कबड्डी प्रथम व आर्यन टीम खो-खो में प्रथम , कुल 21 गोल्ड मेडल जीतकर उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध के बच्चे जूनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बने।
न्याय पंचायत दाढ़ा के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए बच्चों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, 400 मीटर दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर तथा प्राथमिक विद्यालय दाढा प्राथमिक विद्यालय महिमा नगला प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन रहे। विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। श्रीलंका के कैंडी में 8 से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित साउथ एशियन म्यूजिक एंड डांस स्पोर्ट्स कप टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण समेत कुल 26 पदक जीतकर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया। बरेली के खिलाड़ियों ने भी तीन पदक जीते।
21 वर्ष के अंडर 23 विश्व चैम्पियन अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0-10 से हार गए थे। वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे और उन्होंने करोड़ों भारतीय खेल प्रेमियों को इस बार भी निराश नहीं किया। भारत ने वर्ष 2008 के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीता है और यह सिलसिला अमन ने भी कांस्य पदक जीतते हुए जारी रखा।
एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली/पेरिस। भारत की स्टार रेस्लर विनेश फोगाट ने मात्र 100 ग्राम अधिक वजन की वजह से फाइनल से डिस्क्वालीफाई किए जाने के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) में अपील दायर की है। उन्होंने फाइनल में पराजित खिलाड़ी के साथ उन्हें भी संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने का दावा किया है।