03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क किनारे पड़ा था सफेद रंग का बोरा, मौके पर लग गई गांव वालों की भीड़- जब खोलकर देखा तो नजारा देख भाग गए लोग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, कंबोह : थाना क्षेत्र में सतुपुरा फत्तेहपुर मार्ग पर गांव सतुपुरा के पास सड़क किनारे एक बंद पड़े बोरे में बेसहारा पशुओं के अवशेष पड़े होने की सूचना मिलने से पुलिस में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां जांच के दौरान उसमें महिषवंशीय पशु का शव मिला। तब कही जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशु के शव को दफनवा दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
बुधवार की सुबह को थाना क्षेत्र में गांव सतुपुरा के ग्रामीण गांव फत्तेहपुर की ओर खेतों पर जा रहे थे। ऐसे में वह जैसे ही गांव से कुछ आगे पहुंचे तभी अचानक उन्होंने सड़क किनारे एक एक बोरा पड़े हुए देखा। ग्रामीणों ने बताया कि इस बोरे में उन्हें कुछ अजीब सा लगा, जिसके चलते शक हुआ कि शायद इसमें बेसहारा पशुओं के अवशेष हैं। कुछ ही देर में वहां पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
इसी बीच किसी ने थाना पुलिस को सड़क किनारे बोरे में बेसहारा पशुओं के अवशेष पड़े होने की सूचना दी तो पुलिस में खलबली मच गई। आनन फानन में थाना प्रभारी रेनू सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। जहां जांच पड़ताल के साथ ही पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को खुलवाया तो चौक गए। क्योंकि बोरे में बेसहारा पशु के अवशेष नहीं बल्कि एक महिषवंशीय पशु का मृत बच्चा था।

भैंस का मृत बच्चा था बोरे में  

बेसहारा पशु के अवशेष न होने पर पुलिस व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बाद में पुलिस ने पास में ही एक गड्ढा खुदवाकर उस शव को उसमें दफनाया। यह विषय गांव में काफी देर तक चर्चा का विषय बना रहा। थाना प्रभारी रेनू सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पुहंच गई थी। जहां जांच के दौरान बोरे में भैंस का मृत बच्चा मिला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें…जल गए जंगल…कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव, नैनीताल डिविजन ने बनाई योजना

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img