Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ कुछ ऐसा कि सभी सन्न रह...

भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ कुछ ऐसा कि सभी सन्न रह गए

एफएनएन, रुद्रपुर : अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा की पत्रकार वार्ता में कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग सन्न रह गए। दरअसल, प्रेस वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई थी जिसमें प्रदेश मंत्री विकास शर्मा प्रोटोकॉल को लेकर जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी से भिड़ गए। मीडिया के सामने ही उन्होंने ललित मिगलानी को नसीहत दे डाली और आदत में बदलाव करने की हिदायत भी दी। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले मिगलानी ने विकास शर्मा को कुर्सी पर बैठने के लिए बुलाया तो इस बीच वह बिगड़ गए और प्रोटोकॉल का हवाला देने लगे। कहने लगे कि वह प्रदेश मंत्री हैं, इसका भी ख्याल रखा जाए, वह कुर्सी पर कोने में थोड़ी ही बैठेंगे। मेयर रामपाल सिंह और जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के सामने हुई इस तनातनी को देखकर सभी हैरत में रह गए। हालांकि ललित मिगलानी शांत हो गए लेकिन यह तनातनी चर्चा का विषय बन गई। आपको बताते चलें कि रुद्रपुर भाजपा दो गुटों में बटी हुई है। पिछले दिनों विकास शर्मा के जन्मदिन पर शहर में लगाए गए यूनीपोल में कई स्थानों पर विधायक का फोटो ही गायब कर दिया गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments