03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फूलों की घाटी की यात्रा पर तीन दिन तक रोक, भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

एफएनएन , चमोली : उत्‍तराखंड में तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी  को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने फूलों की घाटी की सैर पर 17 सितंबर तक रोक लगा दी है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। इस साल अब तक 19852 देसी और विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी की सैर कर चुके हैं

भारी बारिश की चेतावानी जारी

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, कुमाऊं मंडल के सीमांत जनपद और गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दो दिन उत्‍तराखंड में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट, जबकि शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

  • इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। भूस्खलन और चट्टाने खिसकने का खतरा है।
  • नदी-नालों के उफान पर आने से किनारे स्थित बस्तियों को भी खतरा पैदा हो सकता है।

    नदी के बहाव में फंसी महिला, पुलिस ने किया रेस्क्यू

    देहरादून के झाझरा स्थित नदी के अचानक उफान पर आने से एक महिला तेज बहाव में फंस गई। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित किनारे निकाला। प्रेमनगर थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि देर शाम थाने में वायरलेस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला नदी में फंस गई है।

    पुलिस टीम आपदा उपकरणों और 108 को सूचित कर मौके के लिए रवाना हुई।वर्षा के कारण नदी के उफान पर आने से ठाकुरपुर निवासी अंबिका नदी के बीच में फंसी हुई थी।महिला को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें प्रेमनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

    जुलाई में फूलों की घाटी में फंसे थे 140 पर्यटक

    बता दें कि 20 जुलाई 2022 को नाला उफान पर आने के चलते फूलों की घाटी की यात्रा पर गए पर्यटन फंस गए थे। उन्‍हें पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया था। फूलों की घाटी की तरफ करीब 140 पर्यटक फंस गए थे। सूचना पर पुलिस विभाग, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने रेस्क्यू कर सभी पर्यटकों को सकुशल गोविंदघाट पहुंचाया था।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img