ब्रिटेन में हुई ओमिक्रोन से पहली मौत, तेजी से बढ़ रहे हैं नए वैरिएंट के मामले

लंदन : ब्रिटेन में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिक जानकारी देते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने सोमवार को कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट के चलते देश में पहले कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। ब्रिटेन में 27 नवंबर को ओमिक्रोन के पहले मामले का पता चला था। इसके बाद से ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सख्त प्रतिबंध लगाए हैं और लोगों से स्वास्थ्य सेवा को प्रभावित होने से बचाने के लिए बूस्टर डोज लेने की अपील की है। पूरे इंग्लैंड में 30 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना के टीके की बूस्टर डोज के लिए सोमवार से बुकिंग शुरू हो गई है।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मध्य लंदन के सेंट थामस अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में लोगों की लगातार संख्या बढ़ रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने ट्विटर पर कहा कि कोरोना वैक्सीन बुकिंग सेवा वर्तमान में अत्यधिक मांग का सामना कर रही है। इसलिए अलग से टीकाकरण के केंद्र खोले जा रहे हैं। टीका के स्लाट की प्रतीक्षा करने वाले लोगों को आज, कल या फिर बाद में फिर से प्रयास करने की सलाह दी गई है।

  • ब्रिटेन में तीन हजार से ज्यादा ओमिक्रोन के मामले

बता दें कि रविवार को ब्रिटेन में 1239 ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए। ब्रिटेन में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 3,137 हो गई है। ब्रिटेन ने जून में लाकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देना शुरू किया था।

  • डेल्टा की तुलना में बहुत तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन वैरिएंट

इस बीच, स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा कि देश में ओमिक्रोन वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है और अब लंदन में संक्रमण का लगभग 40 फीसद हिस्सा है। वहीं, एक शुरुआती तथ्यों से पता चला है कि ओमिक्रोन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में बहुत तेजी से फैल रहा है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img