पीएम मोदी की भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, जेपी नड्डा भी मौजूद

एफएनएन, दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा शासित 12 प्रातों के मुख्यमंत्रियों और सात उपमुख्यंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजदू हैं। पीएम मोदी के बनारस दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने दौरे के पहले दिन श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री बैठक के अलावा चौबेपुर के उमरहा में महर्षि सदाफल देव की अनुभूतियों को सहेजे स्वर्वेद के दोहों पर आधारित महामंदिर में विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री बनारस के रेल इंजन कारखाना अतिथिगृह सभागार में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक पिछले साल होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकी थी।

  • पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री

भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और तीन राज्यों के डिप्टी सीएम बुधवार को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम से प्रार्थना करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अयोध्या में रात भर रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे। वीआईपी के ठहरने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक 12 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के आगमन का प्रोटोकाल प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे और राम लला की पूजा भी करेंगे। गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे।

 

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img