03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

MP: श्योपुर के 4 युवक काठमांडू में फंसे, VIDEO में रो कर बोले– ‘हमें बचाइए’

एफएनएन, श्योपुर: नेपाल में तखतापलट में हुई हिंसा के बीच कई लोग फंसे हुए है। जिनमें मध्य प्रदेश के लोग भी शामिल है। श्योपुर के चार युवकों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें सुरक्षित अपने वतन वापस लौटने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि पांच दोस्त नेपाल घूमने गए थे। जिनमें चार युवक श्योपुर के और एक युवक यूपी के फरीदाबाद का है।युवकों के नाम हर्ष, आदित्य, विक्की, शाहरुख और राहुल (फरीदाबाद) बताया जा रहा है। यह सभी हिंसा के बीच काठमांडू में फंस गए। वहीं छतरपुर के कुछ लोग भी फंसे हुए है। इस पर सीएम डॉ मोहन यादव ने संज्ञान लिया और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।

छतरपुर के लोग भी फंसे

उन्होंने एक्स पर लिखा- “मेरे संज्ञान में आया है कि प्रदेश के छतरपुर के कुछ परिवारों के सदस्य नेपाल में हैं। इनकी चिंता करते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। भारत सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी सकुशल भारत वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में हम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं।”

गौरतलब है कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे Gen-Z प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़ गई और तखतापलट हो गया। इसके बाद सेना ने कमान संभाली। वहीं कई लोग नेपाल में फंसे हुए है। हालांकि गुरुवार तक हालात नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पूरे शहर में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img