03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटी के जुटाए दहेज के सामान को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई मां,14 को आनी है बारात, महिला की तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन,मंगलौर: शादी से दस दिन पहले एक महिला बेटी के जुटाए दहेज के सामान को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। स्वजन को जब इस बात की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई है। शादी की तैयारियों को बीच में छोड़कर स्वजन महिला की तलाश में जुटे हुए है।

 

 

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की पिछले साल मौत हो गई थी। महिला का एक बेटा एवं तीन बेटियां है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी रहते है। महिला की बड़ी बेटी की शादी 14 दिसंबर को तय हो गई थी। इसके चलते घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। मेहमानों का आना-जाना भी शुरु हो गया था। अधिकांश रिश्तेदारों के यहां पर शादी का निमंत्रण भी भेजा जा चुका है। साथ ही स्वजन लगातार बाजार से शादी के लिए सामान जुटाया था। घर में सोने-चांदी के जेवरात के अलावा एक लाख रुपये भी रखे हुए थे।

 

 

महिला शनिवार की रात को अपने प्रेमी के साथ घर में रखे जेवरात एवं एक लाख रुपये लेकर फरार हो गई। सारी रात जब महिला घर नहीं लौटी तो स्वजन को इस बात की चिंता हुई। महिला की तलाश की गई। वहीं युवक से भी संपर्क किया गया लेकिन उसका भी कोई पता नहीं चल सका। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब शादी की सभी तैयारियों को छोड़कर स्वजन महिला की तलाश में जुटे है। वहीं मंगलौर कोतवाली में रविवार को इस संबंध में शिकायत की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img