03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली-पौधा रोड पर कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के वक्त वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रात में ही सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। तेज बहाव और खराब मौसम के बीच जवानों ने आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाश की।

करीब 2 किलोमीटर दूर मिला कार सवारों का पता

एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली। टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। घायल युवती की पहचान सहज पुत्री गुलशन बवेजा के रूप में हुई है।

वहीं, सर्चिंग के दौरान कार सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान और एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ के अनुसार सड़क पर तेज बरसाती पानी का बहाव होने के कारण कार उसकी चपेट में आ गई और बहते हुए बरसाती खाले में चली गई। कार और उसमें सवार लोगों का घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिलना इस बात का अंदाजा देता है कि पानी का बहाव कितना तेज था।

पूरी रात चला रेस्क्यू अभियान, युवती को सुरक्षित बचाया

हादसे के बाद एसडीआरएफ जवानों ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरी रात सर्चिंग अभियान चलाया। तेज बारिश, अंधेरा और पानी के तेज बहाव के बावजूद टीम ने आसपास के इलाके में तलाश जारी रखी।

इस हादसे में एक युवती का सुरक्षित बच जाना राहत की बात रही। जिस तेज बहाव में कार करीब दो किलोमीटर तक बह गई, उसी दौरान युवती का जिंदा मिलना बेहद चौंकाने वाला है। स्थानीय लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर बरसाती पानी का तेज बहाव था, जिसकी चपेट में आने के बाद कार बह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवती घायल अवस्था में मिली, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img