03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार के सैकड़ों कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

एफएनएन ,देहरादून: उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले नगर निकाय चुनावों में भले ही वक्त हो, लेकिन भाजपा अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में कांग्रेस में सेंधमारी शुरू की गई है।

 

रविवार को यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में बड़ी संख्या में हरिद्वार के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दावा किया कि पार्टी में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के 178 कांग्रेस नेताओं के आवेदन आए हैं। इन पर विचार कर जल्द ही सभी नगर निगम क्षेत्रों में इनकी ज्वाइनिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • नगर निकाय चुनाव अगले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित

राज्य में नगर निकायों के चुनाव अगले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। वर्ष 2018 में हुए पिछले चुनाव में भाजपा ने इनमें जबर्दस्त प्रदर्शन किया था और अब उसके सामने इसे दोहराने की चुनौती है। यही कारण है कि हरिद्वार के पंचायत चुनाव में परचम लहराने के बाद भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

इसके तहत नगरीय क्षेत्रों के कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के कांग्रेस नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि इससे वहां पार्टी संगठन और मजबूत होगा। सख्त मतांतरण अधिनियम, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित, समृद्ध व सुरक्षित उत्तराखंड हम सबका प्रयास होना चाहिए।हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए लोग अपने-अपने क्षेत्र के योद्धा हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को विश्वास दिलाया कि उनकी भावनाओं व विचारों का पूरा सम्मान किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।

 

कांग्रेस के जिन नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, उनमें कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव धर्मपाल सिंह ठेकेदार, पार्षद अनुज सिंह के अलावा राजन मेहता, शुभम भारद्वाज, कुंवर बाली, सरदार भूपेंद्र सती, नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमारी, चौधरी युद्धराम, प्रदीप कुमार, महेंद्र सिंह खटाना, इंद्रेश मोती, पवन प्रधान, कुलदीप सरदार, राजेश चौहान, अमित गुप्ता आदि मुख्य हैं।

  • निकाय चुनाव में हासिल करेंगे एकतरफा जीत

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की पांचों सीटों पर पहले से अधिक मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी।

 

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुकाबला काम करने वालों और कारनामे करने वालों के बीच है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कार्यों को सबने देखा है। केंद्र सरकार की कई योजनाएं केजरीवाल सरकार ने लागू नहीं की हैं। भ्रष्टाचार के दलदल में आम आदमी पार्टी की सरकार गहरे तक धंसी है।

  • 10 दिसंबर तक मोर्चों व जिलों का गठन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 10 दिसंबर तक पार्टी के सभी मोर्चों की प्रांतीय कार्यकारिणी के अलावा जिलों में कार्यकारिणी गठित कर दी जाएंगी। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी अपने विधायकों की चिंतन बैठक बुलाने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img