03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rahul Gandhi FIR के विरोध में हल्द्वानी कोतवाली पहुंची कांग्रेस, महेंद्र भट्ट समेत 15 लोगों पर केस की मांग

एफएनएन, हल्द्वानी (उत्तराखंड) : Rahul Gandhi FIR हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भी पुलिस के सामने अपनी शिकायत रखते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोमवार 31 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेवा से जुड़े गिरीश पांडे समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को अन्यायपूर्ण बताते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने लगाया भेदभाव का आरोप

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से इस मामले में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर FIR दर्ज नहीं की गई।

यशपाल आर्या ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद कुछ ही समय में मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जबकि कांग्रेस की शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता लगातार अपनी आवाज उठाएंगे। यशपाल आर्या ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी और अगर उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कांग्रेस ने कथित AI से बनाए गए फर्जी वीडियो के मामले में भी मुकदमा दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पुलिस को सभी शिकायतों पर समान रूप से और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली आयोजित की गई थी। रैली के बाद 10 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा उनके भाषण के लिए बनाए गए मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने का मामला सामने आया था।

घटना के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया और देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए गए। इसके बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। अब राहुल गांधी के खिलाफ FIR और उसके विरोध में कांग्रेस की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग के बाद विवाद और गहरा गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस के सामने शिकायतें और आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img