03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गहलोत और पायलट का कल होगा आमना-सामना

Spread the love
एफएनएन, जयपुर। राजस्थान सरकार का सियासी संकट समाप्त होने की घोषणा के तीन दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कल दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों का आमना-सामना हो सकता है। राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले यह बैठक रखी गई है। राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। करीब एक महीने के सियासी घमासान के बाद सचिन पायलट लौटे हैं।राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद मंगलवार को जयपुर लौटे थे. कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि उनकी शिकायतों को दूर किया जाएगा। हालांकि, उनके जयपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री गहलोत जैसलमेर के लिए निकल गए थे, जहां कांग्रेस के 100 विधायकों को रखा गया था। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विधायक इस राजनीतिक टकराव से “स्वाभाविक रूप से परेशान” हैं, लेकिन हर किसी को आगे बढ़ना चाहिए. संवाददाताओं से बात करते हुए गहलोत ने कहा, “जिस तरह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ, उससे विधायक वास्तव में परेशान थे। मैंने उन्हें समझाया कि कभी-कभी हमें सहनशील होने की आवश्यकता होती है यदि हमें राष्ट्र, राज्य और लोगों की सेवा करनी है और लोकतंत्र को बचाना है।” उन्होंने कहा, “हमें गलतियों को माफ करना होगा और लोकतंत्र की खातिर एकजुट होना होगा. मेरे साथ 100 से अधिक विधायक खड़े हुए हैं।यह अपने आप में उल्लेखनीय है।”बता दें कि गहलोत खेमे के विधायक आज जयपुर लौट आए हैं और सीधे फेयरमाउंट होटल पहुंचे। राजस्थान कांग्रेस में बगावत के वक्त भी ये विधायक इसी होटल में ठहरे थे. संभावना है कि विधायक शुक्रवार को विधानसभा सत्र तक यहां ही रहेंगे।

Hot this week

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img