03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Chakrata के 60 कार्यकर्ताओं की भाजपा में जॉइनिंग अटकी, मंत्री खजान दास के पहुंचने के बाद कार्यक्रम से किनारा

एफएनएन, देहरादून : Chakrata विधानसभा क्षेत्र से करीब 60 कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन कार्यकर्ताओं को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और दर्जाधारी गीता राम गौड़ लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित था।

हालांकि, प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद यह जॉइनिंग कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ सका और कार्यकर्ताओं को बिना औपचारिक सदस्यता ग्रहण किए ही वापस लौटना पड़ा।

मंत्री खजान दास ने जॉइनिंग का जताया विरोध

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही समाज कल्याण मंत्री खजान दास को कार्यकर्ताओं के प्रदेश कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिली, वह खुद वहां पहुंच गए। मंत्री ने प्रस्तावित जॉइनिंग कार्यक्रम पर आपत्ति जताई।

इसके बाद पार्टी की ओर से जॉइनिंग कार्यक्रम से दूरी बना ली गई। नतीजतन चकराता से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भाजपा में औपचारिक जॉइनिंग नहीं हो सकी और सभी कार्यकर्ता वापस लौट गए।

एक दिन पहले मंत्री आवास पर हुआ था प्रदर्शन

इस घटनाक्रम से एक दिन पहले यानी रविवार को चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री खजान दास के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया था।

प्रदर्शनकारियों ने चकराता क्षेत्र में अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित योजनाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रस्तावों की कथित अनदेखी और योजनाओं के चयन को लेकर सवाल उठाए थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनकी शिकायतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

योजनाओं को लेकर भाजपा के भीतर बढ़ा विवाद

चकराता की योजनाओं को लेकर सामने आए विवाद के बीच रविवार को मंत्री और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं निकल सका। मंत्री खजान दास ने कहा था कि विभागीय योजनाओं को प्रस्तावों के आधार पर और बिना भेदभाव के स्वीकृति देने का प्रयास किया गया है।

सोमवार को करीब 60 कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग का कार्यक्रम नहीं हो पाना इस पूरे घटनाक्रम की अगली कड़ी के तौर पर सामने आया है। हालांकि, जॉइनिंग कार्यक्रम के स्थगित होने के कारणों को लेकर पार्टी की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img