03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के इस शहर में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, लगातार बढ़ रहे तापमान ने बढ़ाई च‍िंता

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : तापमान में लगातार बढ़ोतरी से हीट वेव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने 18 मई को हीट वेव की आशंका जताते हुए मेरठ और आसपास के जनपदों (बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हीट वेव की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान 40 या उसे ज्यादा होने के साथ ही सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो। साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होना चाहिए।

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के बीच अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस हीट वेव से कैसे बचा जाए और अपने शरीर को कैसे इसके लिए तैयार किया जाए। हीट वेव को मात देने के लिए आप अपने आहार में खीरा, तरबूज व खट्टे फल जरूर शामिल करें।

डायटीशियन डॉ. भावना गांधी के अनुसार, मेरठ में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। हीट वेव को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में खुद को फिट और हेल्दी रखना चुनौतीपूर्ण होता है। किसी भी तरह की लापरवाही बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकती है। इस समय आसानी से उपलब्ध होने वाली मौसमी फल-सब्जियों को अपने रूटीन आहर में शाामिल करना चाहिए, ताकि गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों की मार और हीट वेव से अपना बचाव कर सकें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खीरा शरीर के ल‍िए फायदेमंद

उन्होंने बताया कि खीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद चीज माना जाता है। गर्मियों में खीरा न सिर्फ शरीर को पूरी तरह हाइड्रेट रखता है, बल्कि त्वचा व पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन किसी चमत्कार से कम नहीं है। तरबूज का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा होता है। इसमें शरीर को लाभ पहुंचाने वाले कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। खट्टे फल न सिर्फ हमारे इम्यून सिस्टम के लिए अच्छे माने जाते हैं। ठंडी तासीर वाली चीजों में दही का नाम सबसे पहले आता है। लस्सी, मठ्ठा, रायता, कुछ भी पी या खा सकते हैं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img