03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कपड़े गंदे थे, इसलिए मां ने 8 साल के इकलौते बेटे का गला घोंटकर मार डाला

Spread the love

एफएनएन, गुरुग्राम : सेक्टर 17/18 थाना क्षेत्र के सिरहौल गांव में आठ वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि आरोपित मां ने पूछताछ में बताया कि बच्चा जब स्कूल से आया तो उसके कपड़े गंदे थे और दो किताबें भी खो दी थीं, इसलिए गुस्से में आकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

हालांकि, पुलिस की यह थ्योरी और मां का बयान गले उतरने वाला नहीं है, वह भी तब, जब आरोपित महिला ने दो दिन तक पुलिस पूछताछ में कई बार अपने बयान बदले। सोमवार दोपहर बच्चे की मौत के बाद प्रेम प्रसंग को लेकर बच्चे की हत्या की अशंका जताई गई थी। इसको लेकर पुलिस भी दो दिनों तक उससे पूछताछ करती रही।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बयान बदलने के कारण पुलिस को हुई परेशानी

गुरुवार दोपहर इस मामले का पर्दाफाश करते हुए एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सोमवार शाम थाना पुलिस को कल्याणी अस्पताल से उन्हें बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद बच्चे के पिता उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गांव मलिकपुर निवासी अरविंद ने थाने में केस दर्ज कराया था। शक होने पर पुलिस ने आरोपित महिला पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बच्चे की हत्या की बात स्वीकार की थी। लेकिन बयान बदलने के कारण पुलिस भी कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची थी। बुधवार को यह केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था।

महिला ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी

एसीपी ने बताया कि आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ में पता चला कि सोमवार दोपहर इसका आठ वर्षीय बेटा कार्तिक स्कूल से वापस आया तो उसके कपड़ों पर बिरला पुट्टी लगी हुई थी। उसने अपनी दो किताबें भी गुम कर दी थीं। इस पर गुस्सा करते हुए महिला ने बच्चे को कपड़े निकालकर बाहर खड़ा कर दिया। बच्चा इससे बाद दुकान पर जाने की जिद करने लगा तो महिला ने अपनी चुन्नी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला बहुत जल्दी गुस्सा हो जाती थी। उसने पहले भी अपने बेटे की कई बार पिटाई की थी।

Hot this week

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img