03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भूख से मर गया वसई का भूस्वामी अधेड़, नाले में मिली लाश

Spread the love

एफएनएन, मीरगंज : शीशगढ़ के नाले में वसई के अधेड़ की लाश पड़ी मिली है। आम चर्चा है कि आठ बीघा जमीन और पक्के मकान के मालिक अविवाहित देवर को उसकी भाभी कई-कई दिनों तक भूखा रखती थी। शायद भूख से तड़पकर ही मौत हुई ह़ोगी।
शीशगढ़ कस्बे में बरेली बस अड्डे के पास नाले में मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे राहगीरों ने एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव नाले से निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की। भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने मृत व्यक्ति थाना शाही के ग्राम बसई का बताया। पुलिस ने मृतक के घर सूचना दी। वसई के मक्खन ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई तोताराम पुत्र ईश्वरी प्रसाद (37) के रूप में की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। माता-पिता की मौत के बाद से वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि तोताराम अविवाहित था। उसकी दो विवाहित बहने हैं। मृतक के नाम 8 बीघा जमीन और पक्का मकान है। भाभी से उसका खाने को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था जिससे वह कई-कई दिन तक भूखा-प्यासा इधर-उधर टहलता रहता था। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तोताराम की मौत संभवतः रात के अंधेरे में नाले में गिरने से हुई होगी। असलियत पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी। इलाके में आम चर्चा भूख से मरने की ही है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img