03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंडः शादियों में अब 100 लोग ही हो पाएंगे शामिल

Spread the love
  • कोरोना संकटः त्रिवेंद्र सरकार जारी कर सकती है आदेश, रात्रि कर्फ्यू का फैसला डीएम करेंगे

एफएनएन, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब विवाह समारोहों में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो पाएंगे। त्रिवेंद्र रावत सरकार रविवार शाम तक इस आशय का आदेश जारी भी कर सकती है।
उत्तराखंड में विवाह समारोहों और इनडोर सभाओं, कार्यक्रमों, समारोहों में फिलहाल अधिकतम 200 लोगों के ही शामिल होने की इजाजत है। कोरोना के बढ़ते खतरे को भांपते हुए अब विवाह समेत इन सभी समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या घटाकर आधी यानि 100 की जा रही है।

बाहर से आने वालों को पोर्टल में कराना होगा पंजीकरण 

इसके साथ ही बाहर से उत्तराखंड में आने वालों के लिए अब देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल में अनिवार्य रूप पंजीकरण कराना होगा। फिलहाल इस मामले में अनिवार्यता का नियम शिथिल ही है। बताते चलें कि 25 नवंबर 2020 को जारी केंद्र सरकार की एडवाइजरी में सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अपने स्तर से सख्त प्रावधान लागू करने की छूट दे दी गई है।

केंद्र ने राज्यों को रात्रि कर्फ्यू का फैसला लेने की छूट भी दे दी है। लिहाजा उत्तराखंड में भी कोरोना से अधिक प्रभावित जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला जिलाधिकारियों पर छोड़ा जा सकता है। त्रिवेंद्र सरकार रविवार देर रात तक आदेश भी जारी कर सकती है।इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलाधिकारियों की बैठक लेकर  सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के ताजा हालात का फीड बैक भी लिया है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img