03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रंप को करारी शिकस्त, बाइडेन होंगे अमेरिका के नये राष्ट्रपति

पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्र॔प हार मानने को तैयार नहीं
एफएनएन,वाशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को करारी शिकस्त दी है। दो दिन तक चली मतगणना के बाद शनिवार को नतीजे घोषित किये गये। हालांकि ट्रंप अभी भी हार मानने को तैयार नहीं हैं और कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार जीत पर नये राष्ट्रपति बाइडेन को बधाई दी है।
ट्रंप को हराकर व्हाइट हाउस में जगह पाने वाले बाइडेन अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। इस राज्य में जीत के बाद बाइडेन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे। पेन्सिलवेनिया के 20 इलेक्टोरल वोटों के साथ बाइडेन के पास अब कुल 273 इलेक्टोरल वोट हो गये हैं।
बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति और डेलावेयर के  सीनेटर भी रहे हैं।
भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। 56 वर्षीय हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। बाइडेन और हैरिस अगले वर्ष 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे।  बाइडेन ने ट्वीट किया, ” चुनाव अभियान समाप्त होने के साथ ही यह समय क्रोध और कठोर बयानबाजी को पीछे छोड़कर राष्ट्र के तौर पर एक साथ आने का है। यह अमेरिका को एकजुट करने का समय है।”
जिस वक्त प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बाइडेन की जीत की खबर जारी की उस वक्त ट्रंप वर्जीनिया में गोल्फ खेल रहे थे। वर्ष 1992 में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के बाद ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं जो दुबारा जीत दर्ज नहीं कर सके।  पेन्सिलवेनिया में ट्रंप के काफी पिछड़ जाने के बाद प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बाइडेन को विजेता बताना आरंभ कर दिया था। हालांकि ट्रंप ने हार मानने से न केवल इनकार किया बल्कि अपनी जीत का दावा भी किया। ट्रंप समर्थकों ने कई राज्यों में मुकदमे दायर कर दिए हैं।
इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन को बधाई दी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिकी संबंधों को और मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान का भी जिक्र किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जो बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img