ब्लैकमेलिंग : पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत दो आरोपी, आशा कार्यकत्री गिरफ्तार

एफ़एनएन, काशीपुरफेसबुक में दोस्ती के बाद अश्लील फोटों दिखाकर ब्लैकमेल कर जेवरात मंगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी की आशा कार्यकत्री मां को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं ब्लैकमेल कर नाबालिग से मंगाए जेवरात बेचने में संलिप्ता पाये जाने पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे एक ज्वेलर समेत दो लोगों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।  
बता दें कि 24 सितंबर को सैनिक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने आवास विकास निवासी चेतनराज पर उसकी नाबालिग पुत्री से फेसबुक में दोस्ती कर अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर चेतन को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में चेतन ने वैशाली कालोनी निवासी मनमोहन कापड़ी औरव्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष  प्रतिष्ठित ज्वैलर्स को जेवरात बेचने का आरोप लगाया था। वहीं विवेचना के बाद पुलिस ने चेतन की मां  आशा कार्यकत्री सरोज को भी गिरफ्तार कर लिया। आईटीआई थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने बताया कि विवेचना के दौरान ब्लैकमेल कर नाबालिग के घर से मंगाए जेवरात औने-पौने  दामों पर खरीदने में संलिप्ता पाये जाने पर पुलिस ने वैशाली कालोनी निवासी मदनमोहन कापड़ी तथा ज्वैलर्स को भी आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है ज्वेलर्स व्यापार मंडल का पूर्व पदाधिकारी है। 

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img