03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने गारमेंट्स की दुकान से 4 थैले चुरा लिए , SSP ने किया लाइनहाजिर

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : यूपी के मेरठ जिले में यातायात पुलिस एक बार फिर शर्मसार हुई। एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। इस पुलिसकर्मी ने एक गारमेंट्स की दुकान से चार थैले चुरा लिए। इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपी टीएसआई सुमित वशिष्ठ को तत्काल लाइनहाजिर कर दिया।

यह घटना भगत सिंह मार्केट में स्थित सिंघल गारमेंट्स नामक दुकान पर हुई, जिसका संचालन सीताराम करते हैं। सीताराम ने बताया कि 10 जून को टीएसआई सुमित उनकी दुकान पर आए और कुछ देर रुकने के बाद काउंटर पर रखे चार थैलों को लेकर चले गए। दुकानदार ने इस चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित वशिष्ठ को लाइनहाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सुमित ने दावा किया कि वह दुकान के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। उनका कहना था कि दुकान मालिक का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने थैले उठाए। हालांकि, इस मामले की गहन जांच के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।

ग्राहकों को धमकाने लगा आरोपी दरोगा

जानकारी के अनुसार, जब दुकान संचालक ने सुमित से चोरी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर वह बैकफुट पर आ गया। उसने दुकान मालिक से बदला लेने की ठान ली और उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को धमकाते हुए चालान काटना शुरू कर दिया।

दुकान के पास ही तैनात था सुमित

चोरी की बात को सिंघल गार्मेंट्स के मालिक सीताराम ने उजागर नहीं किया था, क्योंकि सुमित की ड्यूटी दुकान के नजदीक हापुड़ अड्डे पर थी। लेकिन जब सुमित ने ग्राहकों को धमकाकर मनमाने चालान काटने शुरू किए तो ग्राहकों ने शिकायत की, जिससे दुकान के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ने लगा।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img