03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव से दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, वोटिंग के दिन इतने बजे चलेगी पहली ट्रेन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में शनिवार को मतदान के दिन सभी कारिडोर पर मेट्रो सुबह चार बजे से रफ्तार भरेंगी। ताकि चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारी आसानी और समय से मतदान केंद्रों पर पहुंच सकें।

सामान्य तौर पर मेट्रो का परिचालन सुबह करीब छह बजे शुरू होता है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर शनिवार को निर्धारित समय से दो घंटे पहले मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है। सुबह चार से छह बजे के बीच सभी कॉरिडोर पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो की सेवा उपलब्ध रहेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दिल्ली में बनाए गए हैं 13637 मतदान केंद्र

इस वजह से चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारी मेट्रो का इस्तेमाल करके अपने ड्यूटी स्थल पहुंच सकते हैं। दिल्ली में 13637 मतदान केंद्र हैं। हर मतदान केंद्र पर पांच कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

पोलिंग टीम में करीब 70 हजार कर्मचारी शामिल

इस लिहाज से मतदान केंद्रों पर पोलिंग टीम में करीब 70 हजार कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी कर्मचारी लगाए गए हैं।

मेट्रो का परिचालन जल्दी शुरू होने से उन कर्मचारियों को आवागमन में सुविधा होगी। सुबह छह बजे से मेट्रो अपने निर्धारित फ्रिक्वेंसी के साथ चलेगी।

ये भी पढ़ें…अरविंद केजरीवाल के माता-पिता को प्रताड़ित कर रहे पीएम मोदी, AAP नेता संजय सिंह ने बोला हमला

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img