03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अरविंद केजरीवाल के माता-पिता को प्रताड़ित कर रहे पीएम मोदी, AAP नेता संजय सिंह ने बोला हमला

एफएनएन, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से दिल्ली पुलिस की पूछताछ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि भाजपा कितने भी जुल्म कर ले, लेकिन उसके अत्याचार केजरीवाल और उनके परिवार को नहीं तोड़ पाएंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
आप नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक दुर्भावना में इतना नीचे गिर चुके हैं कि पहले उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों को फिर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। आज तो उन्होंने सभी हदों को पार करते हुए केजरीवाल के बूढ़े और बीमार माता-पिता को पुलिस से परेशान करने की योजना बनाई है। केजरीवाल के बुजुर्ग माता-पिता कई बीमारियों से ग्रसित हैं। बिना सहारे के वह चल भी नहीं पाते हैं। पूरा देश और पूरी दिल्ली इस प्रताड़ना को देख रहा है और इसका जवाब देगा।”

….सभी हदें पार हो गई हैं- आतिशी

इसी कड़ी में आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, “…सभी हदें पार हो गई हैं क्योंकि उनके (दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल) बूढ़े और बीमार माता-पिता को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। क्या पीएम इतने नीचे गिर गए हैं कि बूढ़े माता-पिता को परेशान किया जा रहा है? दिल्ली की जनता अपने वोट के जरिए इसका जवाब देगी।”

ये भी पढ़ें- काशीपुर: रामलीला मैदान में सजा बाबा खाटू श्याम का दरबार, भजन गायकों ने बांधा समा, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img