03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ये ग्यारह खिलाड़ी पलटेंगे ड्रीम-11 में आपकी किस्मत! बतौर कप्तान भर-भरकर प्वाइंट्स देगा यह धाकड़ प्लेयर

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में जीत का ‘चौका’ लगा चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (RR vs GT) से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान ने आखिरी मुकाबले में आरसीबी को पटखनी दी थी।

वहीं, गुजरात को अंतिम मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जयपुर में चौके-छक्कों की बरसत होगी, इसमें कोई शक नहीं है। ऐसे में दुविधा की बात यह है कि ड्रीम-11 टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाए। आइए आपकी मुश्किल को इस अर्टिकल के जरिए हल करते हैं।
कौन रहेगा बेस्ट विकेटकीपर?

विकेटकीपर के तौर पर जोस बटलर और संजू सैमसन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। बटलर फॉर्म में लौट चुके हैं और उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। वहीं, संजू सैमसन का बल्ला भी इस सीजन अब तक जमकर बोला है।

इन बल्लेबाजों पर दांव खेलना होगा सही

बल्लेबाजी में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बेस्ट चॉइस होंगे। गिल का बल्ला आईपीएल 2024 में उस कदर नहीं चला है, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने का दमखम रखते हैं। वहीं, यशस्वी अपने होम ग्राउंड पर आपको ढेरों प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

ये दो ऑलराउंडर होंगे कारगर

आर अश्विन और रियान पराग ऑलराउंडर के तौर पर सबसे अच्छे विकल्प होंगे। रियान का बल्ला आईपीएल 2024 में खूब चला है। रियान अकेले दम पर आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दिला सकते हैं। अश्विन अपनी घूमती गेंदों से तो आपका फायदा कराएंगे ही इसके साथ ही वह बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं।

ये चार गेंदबाज रहेंगे असरदार

गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को मिस करने की भूल आप कतई नहीं कर सकते हैं। बोल्ट शुरुआत के ओवरों में विकेट निकाल रहे हैं, तो चहल डेथ ओवरों में आपकी मौज करा सकते हैं। राशिद खान गुजरात की तरफ से आपके लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वहीं, नांद्रे बर्गर को शामिल करना भी मत भूलिएगा।

RR vs GT Dream 11 Team

विकेटकीपर – जोस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन

बल्लेबाज – शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर – आर अश्विन, रियान पराग (उपकप्तान)

गेंदबाज – ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, राशिद खान, नांद्रे बर्गर

ये भी पढ़ें…अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जामनगर पहुंचे सलमान खान, ये सितारे भी बढ़ाएंगे रौनक

Hot this week

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img