03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Shahid Kapoor फिर पहुंचे मसूरी, बेटी मिशा को प्रतिष्ठित स्कूल के समर प्रोग्राम में छोड़ा

एफएनएन, मसूरी : Shahid Kapoor बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों मिशा कपूर व जैन कपूर के साथ मसूरी पहुंचे। इस बार उनकी यात्रा का उद्देश्य घूमना-फिरना नहीं, बल्कि बेटी मिशा को शहर के एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय के समर प्रोग्राम में दाखिला दिलाना था। रविवार शाम शाहिद सीधे स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने मिशा को छात्रावास में छोड़ा। इसके बाद पूरा परिवार वापस मुंबई लौट गया। इस समर प्रोग्राम में भारत और विदेशों से करीब 151 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।

शाहिद कपूर का मसूरी से पुराना जुड़ाव रहा है। वह पहले भी बेटी की पढ़ाई और स्कूल से जुड़े कार्यक्रमों के लिए कई बार यहां आ चुके हैं। स्कूल परिसर में कुछ समय बिताने के दौरान उन्होंने वहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी लिया। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि शाहिद ने मीडिया से बातचीत नहीं की, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए कई फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

मसूरी के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल अब देश के बड़े उद्योगपतियों, खिलाड़ियों, नौकरशाहों और फिल्मी हस्तियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ बच्चों की शिक्षा के सिलसिले में मसूरी पहुंचे थे। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यहां के स्कूलों का अनुशासित माहौल, आधुनिक सुविधाएं, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां, सुरक्षित परिसर तथा प्राकृतिक वातावरण अभिभावकों को आकर्षित करता है।

कभी केवल पर्यटन नगरी के रूप में पहचानी जाने वाली मसूरी अब शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रही है। यहां के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में हर साल देश-विदेश से विद्यार्थी पढ़ाई और समर प्रोग्राम के लिए आते हैं। इससे स्थानीय पर्यटन, होटल व्यवसाय और रोजगार के अवसरों को भी लगातार बढ़ावा मिल रहा है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img