03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जामनगर पहुंचे सलमान खान, ये सितारे भी बढ़ाएंगे रौनक

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: गुजरात के जामनगर में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला है। इस बार सेलेब्स उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में रौनक बढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में भाईजान सलमान खान जामनगर पहुंच भी गए हैं।

सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जामनगर पहुंचे भाईजान

सलमान खान का पहला वीडियो मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलीना से सामने आया। इसके कुछ घंटे बाद भाईजान जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आए। भाईजान एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

कैजुअल लुक में नजर आए सलमान

सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने कूल लगे। सलमान खान इससे पहले अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुए थे और स्टेज पर डांस भी किया था। उनके साथ शाह रुख खान और आमिर खान ने भी मिलकर परफॉर्म किया था। तीनों खान को एक साथ एक मंच देखना फैंस के लिए अद्भुत नजारा था।

ये सितारे भी होंगे शामिल

सलमान खान के अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर भी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शामिल होंगी। सभी सितारे बुधवार तक गुजरात पहुंच जाएंगे। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।

यह भी पढ़ें- रुड़की: सामान के पैकेट उठाने वाली मशीन के नीचे दबकर एक मजदूर की हुई मौत, कानों में लगी मिली मोबाइल की लीड

प्री- वेडिंग में बॉलीवुड ने बढ़ाई रौनक

मार्च में अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट का ग्रैंड प्री- वेडिंग फंक्शन हुआ था। तीन दिनों तक चले इस सेलिब्रेशन में पूरा बॉलीवुड में पहुंचा था।   यहां तक कि हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग में ऑस्कर अवॉर्ड विनर रिहाना ने परफॉर्म किया था। उनके अलावा सिंगर एकॉन ने भी पार्टी में गाना गाया था।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img