03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रूद्रपुर में सड़क से नीचे जंगल में एक लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बाईपास के पास सड़क से नीचे जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राकेश उर्फ हरपाल निवासी पूर्वी घोड़नाला बिंदुखत्ता लाल कुआं के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक मृतक 6 दिसंबर की सुबह 10 बजे अपनी साइकिल की दुकान की ओर निकला था। जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान काफी ढूंढ खोज के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। इसके बाद से परिजन और पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच बीते सोमवार की सुबह जंगल की ओर जा रहे लोगों ने नगला बाईपास सड़क किनारे टांडा जंगल से राकेश का शव बरामद किया गया।

वहीं, इस घटना की सूचना पर वन विभाग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शरीर में किसी भी तरह के निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया हाथी के हमले से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। इसके अतिरिक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश जाकर उठाया हिंदुओं पर हमले का मुद्दा

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img