03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

टीचर ने बच्चे को लोहे की स्केल से बेरहमी से पीटा, स्कूल स्टाफ ने की मामला दबाने की कोशिश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नूंह: हरियाणा के नूंह में एक टीचर ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. आरोप है कि टीचर ने बच्चे को लोहे की स्केल से पीटा है. इतना ही नहीं, हैरानी की बात ये है कि टीचर ने बच्चे के हाथ टाई से बांधकर पिटाई की है. परिवार का कहना है कि “जब बच्चे ने दूसरे टीचर से मदद मांगी तो उसकी एक नहीं सुनी और न ही बच्चे को घर पर फोन करने दिया गया”. पीड़ित छात्र के परिजनों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बच्चे की बेरहमी से पिटाई: पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया कि “जैद सारिख ने इंटरनेशनल स्कूल में बीते 2-3 माह पहले ही दाखिला किया है. जो भीमसीका का रहने वाला है और यहीं स्कूल में हॉस्टल में रहता है”. परिजनों का आरोप है कि “स्कूल में बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई है और बच्चे के मुंह के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान है”.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा: पीड़ित छात्र के चाचा ने बताया कि “घटना के वक्त बच्चे ने स्कूल स्टाफ से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की. इतना ही नहीं, छात्र ने स्कूल के अन्य स्टाफ से घर फोन करने की अनुमति मांगी. लेकिन उसकी बात को अनसुना किया गया. घटना की जानकारी तब सामने आई जब बच्चे की बुआ स्कूल में मिलने पहुंची. जब उन्होंने जैद के चेहरे पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की, तो बच्चा फूट-फूटकर रोने लगा. जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ”.

पुलिस रिपोर्ट करने की तैयारी तेज: इसके बाद परिजन भी स्कूल पहुंचे. आरोप है कि “स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की. स्कूल में दाखिला लेते समय 40 हजार रुपये फीस ली गई थी. ये केवल हमारे बच्चे का मामला नहीं है, बल्कि कल को किसी और बच्चे के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है. इसलिए प्रशासन से मांग है, मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए”. फिलहाल परिजनों द्वारा पुलिस में औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन उन्होंने जल्द ही मेडिकल करवाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img