03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Almora में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; तीन लोगों की मौत, कैंची धाम के पास भी हादसे में गई जान

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। हरड़ा इलाके में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना रात के समय हुई, लेकिन इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF

हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही SDRF को भी रेस्क्यू के लिए सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सरियापानी पोस्ट से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद बचाव दल ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई में गिरे दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे में तीन लोगों की मौत

रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने वाहन से तीनों लोगों के शव बरामद किए। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हयात सिंह, बसंती देवी और बीना देवी के रूप में हुई है।

मृतकों का विवरण इस प्रकार है:

  • हयात सिंह (36 वर्ष): पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम न्योली, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा।

  • बसंती देवी (40 वर्ष): पत्नी हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम हरड़ा, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा।

  • बीना देवी (19 वर्ष): पुत्री हिम्मत सिंह, निवासी जिला अल्मोड़ा।

कैंची धाम के पास भी खाई में गिरी कार, एक की मौत

अल्मोड़ा के हरड़ा में हुए हादसे के अलावा नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास भी बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां पर्यटकों को लेकर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लगातार सामने आ रहे इन हादसों ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img