03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अभिनेता पंकज धीर का निधन, ‘महाभारत’ के अर्जुन फिरोज खान बोले – एक सच्चा दोस्त चला गया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पंकज धीर का निधन:’महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। बुधवार सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। उनके दोस्त फिरोज खान ने फैंस को उनके निधन की जानकारी दी है।

बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। अमर उजाला से इस खबर की पुष्टि ‘महाभारत’ में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की। पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ। फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा।

दोस्त ने दी जानकारी
इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे… फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।’
बेटे निकितिन का पोस्ट हुआ वायरल
पंकज धीर के निधन के कुछ घंटे पहले उनके बेटे और अभिनेता निकितिन धीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जो अब चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल निकितिन ने भगवान शिव की एक तस्वीर जारी की जिसमें लिखा हुआ था- ‘जो भी आ रहा है। उसे आने दो, जो रहता है उसे रहने दो, जो जाता है जाने दो और भगवान शिव का भक्त होने के नाते आगे बढ़ो ( बहुत मुश्किल है ऐसा करना )’
कैंसर के चलते हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया। वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे।
mahabharat fame actor pankaj dheer passed away no details yet
किस्मत ने बना दिया महाभारत का ‘कर्ण’
एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने उस दिलचस्प किस्से को याद किया था जब उन्हें अर्जुन के किरदार के लिए सिलेक्ट किया गया था। उस समय लेखकों और पैनल के सदस्यों रही मासूम रजा, भृंग तुपकरी और पंडित नरेंद्र शर्मा ने एकमत से कहा था कि वह अर्जुन के किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया था। लेकिन तभी चोपड़ा साहब ने कहा कि अर्जुन के रूप में उन्हें बृहन्नला (अर्जुन का नपुंसक अवतार) की भूमिका भी निभानी होगी, जिसके लिए मूंछें हटानी जरूरी हैं।

पंकज धीर ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका चेहरा मूंछों के साथ ही संतुलित दिखता है, और बिना मूंछ के उनका लुक बदल जाएगा। बी.आर. चोपड़ा ने नाराज होकर उनसे कहा, ‘क्या आप वाकई एक्टर हैं? इतनी बड़ी भूमिका सिर्फ मूंछ के कारण छोड़ रहे हैं?’ और इसी के साथ उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया।

फिल्मों में भी आ चुके थे नजर 
उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें ‘सनम बेवफा’, ‘बादशाह’ जैसी फिल्में और ‘चंद्रकांता’, ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टीवी शो शामिल हैं। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी काम किया और ‘माय फादर गॉडफादर’ नाम की फिल्म का निर्देशन किया। उन्होंने ‘अभिनय एक्टिंग एकेडमी’ की स्थापना भी की।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nagarasu गुरुद्वारा विवाद में बड़ा अपडेट, छत पर डटे पांचों निहंग सिख मानने को हुए तैयार

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Nagarasu रुद्रप्रयाग जिले के बदरीनाथ हाईवे स्थित...

ब्रिटेन में हिरासत में भारतीय जहाज कप्तान अजय पंत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर निवासी और अंतरराष्ट्रीय...

Uttarakhand में NEET UG 2026 परीक्षा संपन्न, देहरादून में 885 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सहित पूरे देश में मेडिकल प्रवेश...

Topics

Nagarasu गुरुद्वारा विवाद में बड़ा अपडेट, छत पर डटे पांचों निहंग सिख मानने को हुए तैयार

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Nagarasu रुद्रप्रयाग जिले के बदरीनाथ हाईवे स्थित...

Uttarakhand में NEET UG 2026 परीक्षा संपन्न, देहरादून में 885 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सहित पूरे देश में मेडिकल प्रवेश...

36 घंटे बाद नरम पड़े हालात, नगरासू गुरुद्वारे की छत से उतरे दो निहंग

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Nagarasu रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img