03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

DJ बंद कराने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला

एफएनएन, फरीदाबाद : देर रात फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित वायु क्लब में डीजे पर गाना बदलने को लेकर दो गुटों विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. लात, थप्पड़ और घूसों से एक दूसरे को मारने का वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि जन्मदिन पार्टी करने आए बिल्डर और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गई है. बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

फरीदाबाद क्लब में मारपीट: फरीदाबाद सेक्टर 21 के रहने वाले रमन ग्रोवर ने बताया कि वो गुरुग्राम में बिल्डर का काम करते हैं. 26 मार्च की रात को करीब 10 बजे वो अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए सेक्टर 88 के Vayu Club गए थे. उनकी बेटी के साथ उसके भाई सहित 6 दोस्त थे. जिनमें 4 लड़कियां और 2 लड़के थे. रात को 12 बजे के करीब वो वापस घर आ गए, लेकिन बच्चे क्लब में ही पार्टी कर रहे थे.

गाना बदलने को लेकर हुआ था विवाद: रमन ग्रोवर ने बताया कि उनकी बेटी ने डीजे से गाना चेंज करने के लिए कहा, इसको लेकर लेकर वहीं मौजूद एक सिम्मी अरोड़ा नाम की लड़की ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. झगड़ा इतना बढ़ा कि सिम्मी ने उनकी बेटी को थप्पड़ मार दिया.

क्लब में जन्मदिन मनाने आए थे बिल्डर के बच्चे: रमन ने बताया कि वो जैसे-तैसे बच्चों को लेकर वहां से निकले और सभी को उनके घर छोड़ा. जिसके बाद वो वापस पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. रमन ने बताया कि उसकी बेटी कनाडा में फाइनेंस में ग्रेजुऐशन कर रही है. 15 फरवरी को दादी की मौत के बाद उसको कनाडा से बुलाया था. वो 28 मार्च को कनाडा वापस जाने वाली थी. इससे पहले बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब जाने का प्लान बनाया था.

आरोपियों की तलाश जारी: रमन ग्रोवर ने कहा कि मारपीट के समय क्लब को चलाने वाला रिषिन चितकारा भी वही पर मौजूद था, लेकिन किसी ने भी उनके बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की. फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित के द्वारा मामले की शिकायत दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. क्लब में लगे सीसटीवी की फुटेज को चेक किया जा रहा है. बीपीटीपी पुलिस आरोपियों की तलाश में है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img