03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पशु क्रूरता से दहला दिल, पहले गाय की आंखों में पट्टी बांधी, फिर नाले में गाय को तड़पते हुए देखा

एफएनएन, हरियाणा : के सिरसा जिले के जमाल गांव के पास पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने नहर जैसी नाली में एक गाय को तड़पते हुए देखा, जिसकी आंखों पर पट्टी बांधी गई थी। इस दृश्य को देखकर सभी ग्रामीण दंग रह गए और समझ गए कि किसी ने जानबूझकर गाय को रात के समय नाले में फेंक दिया होगा। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय को तुरंत बचाया।

जानकारी के अनुसार, नोहर रोड से गुजर रहे ग्रामीण प्रेम कुमार, अजय ज्याणी और ओम प्रकाश ने सबसे पहले गाय को पानी में तैरते हुए देखा। करीब जाकर पता चला कि उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर गाय को नाले से बाहर निकाला। जैसे ही उसकी आंखों से पट्टी हटाई गई, वह घबराई हुई चारों ओर देखने लगी।

इसके बाद ग्रामीणों ने गाय को महार्षि दयानंद सरस्वती गौशाला समिति को सौंप दिया। समिति के सदस्य विजय कुमार, जगतपाल और अन्य लोगों ने आश्वासन दिया कि गाय की पूरी देखभाल की जाएगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि हमारे समाज की संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी ने भी इस कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष पशु को मारने की नीयत से उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर नाले में फेंकना बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण अपराध है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img