03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

5 करोड़ दो वरना मार दूंगा… पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी को जान से मारने की धमकी

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। गैंग की ओर से सौरभ को भेजे गए ईमेल में पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। यू-ट्यूबर की शिकायत पर पुलिस ने भाऊ गैंग पर रंगदारी और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामपुर रोड स्थित ओलिविया काॅलोनी में रहने वाले यू-ट्यूबर सौरभ जोशी ने शनिवार कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि 15 सितंबर को उन्हें अपनी आधिकारिक मेल आईडी पर ई-मेल प्राप्त हुआ है। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग से बताते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं चुकाने पर गोली मारने की धमकी दी है।

ई-मेल में इस बात का उल्लेख है कि फायरिंग जी-वैगन कार पर भी की जाएगी। धमकाने वाले आरोपी ने ई-मेल को अनदेखा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इसके बाद यू-ट्यूबर व उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से एहतियातन सुरक्षा की मांग की है।

मामले में भाऊ गैंग के अज्ञात सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ई-मेल किसने और कहां से भेजा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे। – प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img