03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारामुला में आतंकी हमला, एक एसपीओ दो जवान शहीद

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर : कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की जुर्रत की है। बारामुला के क्रेरी क्षेत्र में सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। आईजी कश्मीर जोन ने बताया कि इससे पहले रविवार देर रात दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के हमले की साजिश को नाकाम करते हुए आईईडी बरामद की थी। आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षाबलों के काफिले की गाड़ियों को उड़ाने की साजिश के तहत तूजान गांव के पास एक पुल के नीचे इसे प्लांट किया गया था। सूत्रों ने बताया कि सूचना पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पुल के नीचे संदिग्ध वस्तु दिखी। बारीकी से छानबीन करने पर पता चला कि उक्त स्थान पर आईईडी प्लांट की गई है। तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img