Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरामजन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक 20 अगस्त को

रामजन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक 20 अगस्त को

एफएनएन, लखनऊ : अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण समिति की बैठक 20 अगस्त को दिल्ली में होगी। 20 अगस्त को होने वाली बैठक में 70 एकड़ परिसर के लिए मास्टर प्लान पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के बाद ही अयोध्या विकास प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन किया जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ अनिल मिश्रा आज सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए।

ram_temple
ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमण के चलते गुडंगाव के अस्पताल में भर्ती है। लिहाजा वो ट्रस्ट की बैठक में शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत अन्य दिग्गज नेताओं से चंपत राय मुलाकात करेंगे और राम जन्मभूमि के भूमिपूजन का प्रसाद भेंट करेंगे। 20 अगस्त को होने वाली बैठक में 70 एकड़ परिसर के लिए मास्टर प्लान पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद अयोध्या फैजाबाद विकास प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन किया जाएगा।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments