03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टाटा ग्रुप 500 करोड़ खर्च करके, प्लेन क्रैश पीड़ितों के लिए बनाया जाएगा ट्रस्ट

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: टाटा संस अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक ट्रस्ट बनाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मांग रहा है. 12 जून की घटना के बाद पहली बोर्ड बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह नेतृत्व को इस विचार के बारे में बताया.

दुर्घटना से प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए टाटा समूह के उठाए गए कदमों के बारे में निदेशक मंडल को जानकारी देते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि वह राहत उपायों को तेजी से लागू करने के लिए एयर इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

इस दुखद घटना में 270 से अधिक लोगों की जान चली गई जब लंदन जाने वाला दुर्भाग्यपूर्ण विमान (AI-171) उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इकनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रस्ट की स्थापना के लिए टाटा संस 500 करोड़ रुपये के अनुमानित आवंटन के साथ मंजूरी मांग रहा है.टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी ने पहले दो अलग-अलग ट्रस्ट स्थापित करने पर विचार किया था. एक पूरी तरह से भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए और दूसरा विदेशी नागरिकों के लिए.

रिपोर्ट के अनुसार इस पैसे का यूज 271 पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने, चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ प्रभावित मेडिकल स्कूल – बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के मरम्मत के लिए किया जाएगा.

इस पहल का नेतृत्व टाटा मोटर्स समूह के सीएफओ पीबी बालाजी कर रहे हैं . समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टाटा संस अपने बहुलांश शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के साथ मिलकर इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए राहत प्रयासों को आगे बढ़ाएगा.

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img