एफएनएन, कानपुर : ग्वालटोली के आनंदेश्वर परमट मंदिर परिसर में रहने वाले राष्ट्रीय बाक्सिंग खिलाड़ी संदीप कश्यप के 60 वर्यीय पिता और मंदिर के सेवादार कन्हैयालाल की हत्या के मामले में पुलिस को किसी करीबी पर ही शक है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपितों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन उनके खिलाफ सबूत नहीं मिल पा रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। पुलिस नामजद आरोपितों को हत्या में शामिल न होना मानकर चल रही है। वहीं कुछ ऐसे भी तथ्य सामने आए हैं, जिसके अनुसार किसी करीबी पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।









