03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शुक्रवार को नैनीताल, जम्मू और शिमला से भी ठंडी रही बरेली

Spread the love
  • 3.3 डिग्री सेल्सियस पर गिरकर पारे ने तोड़ा सीजन का रिकार्ड, दिन भर चलीं नैनीताल जैसी बर्फीली हवायें

एफएनएन, बरेली:  पहाड़ी इलाकों के नजदीक  होने से बरेली में भी इस साल सर्दी अभी से सितम ढाने लगी है। पहाड़ों को भी पीछे छोड़कर बरेली मे पारा गिरकर रिकॉर्ड 3.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। और तो और, बरेली शुक्रवार को नैनीताल, जम्मू और शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। दिन भर नैनीताल जैसी बर्फीली हवायें चलीं, जिससे बड़े-बच्चे कांपते रहे।

इससे पूर्व गुरुवार को सुबह से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। सुबह आसमान में घना कोहरा छाया था, जिसके चलते धूप नहीं निकली। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में सूर्य के दर्शन हुए लेकिन तेज हवाओं के चलते धूप भी कोई असर नहीं दिखा सकी। धूप सेंकने की उम्मीद से छतों पर गए लोगों को तेज हवा के चलते वापस आकर रजाई का ही सहारा लेना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा शुक्रवार को हाड़ गला देने वाली ठंड पड़ने का राजफाश करते  हुए बताया कि बरेली का न्यूनतम तापमान 3.3डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं नैनीताल का न्यूनतम तापमान 4.1, शिमला का 3.6 और जम्मू का 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

शुक्रवार को जिले में तापमान कम रहने के साथ ठंडी हवाओं ने भी खूब कहर ढाया। हालांकि हवा चलने की वजह से कोहरा नहीं था लेकिन ठंड बढ़ने की वजह से लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ताप जरुर रहे थे। इस बार शुक्रवार को अभी तक बरेली में सबसे ज्यादा ठंड रही। डाक्टरों ने सर्दी  से बचाव रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा घर में रहने और घर के बुजुर्ग लोगों और बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img