03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ईडी के पचड़े में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, 98 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (18 अप्रैल) को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की संपत्तियों पर अस्थायी कुर्की के आदेश दिए हैं. ईडी ने लगभग 97.79 करोड़ रुपये की संपति जब्त की है.

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर ईडी ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. ईडी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘ईडी, मुंबई ने अनंतिम रूप से रुपये 97.79 करोड़ की अचल और चल संपत्तियों को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ ​​राज कुंद्रा से संबंधित कुर्क किया है. संलग्न संपत्तियों में जुहू में स्थित आवासीय फ्लैट शामिल है जो वर्तमान में श्रीमती शिल्पा शेट्टी के नाम पर है. पुणे स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर राज कुंद्रा के नाम पर है.’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है. महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने एक वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और दिवंगत अमित भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, अजय भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज जैसे कई एजेंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. आरोप था कि उन्होंने बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादे किए, साथ ही साथ बिटकॉइन के रूप में भारी मात्रा में धनराशि (2017 में 6,600 करोड़ रुपये) एकत्र की गई. आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद एजेंसी ने जांच शुरू की.

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img