03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने कई किए खुलासे

Spread the love

एफएनएन, ललितपुर : हाई प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान यह मालूम चला कि पैसों के लालच में आकर आकाश राजपूत इस हत्याकांड में शामिल होने के लिए राजी हुआ। हत्या की सुपारी के लिए दिए गए चार लाख रुपये में से उसे भी पचास हजार रुपये दिए गए थे। जहां से राजा का शव बरामद हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी में भी आकाश अपने साथियों के साथ कैद हो गया था। पुलिस ने शव के पास से जो रेनकोट बरामद किया था, वह आकाश का निकला। यह रेनकोट सोनम ने ही आकाश को दिया था।

पुलिस का कहना है कि हत्या के समय आकाश एक दूसरी स्कूटी से वहां मौजूद था। उसे आसपास निगरानी करने का काम सौंपा गया था। सोमवार आधी रात को ललितपुर के चौकी गांव से शिलांग पुलिस आकाश राजपूत को हिरासत में लेकर गई थी।

शिलांग पुलिस ने यहां भी उससे काफी देर तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उससे सोनम के बारे में भी पूछा था लेकिन, उसकी जानकारी होने से आकाश ने इन्कार कर दिया था। इसके बाद करीब एक घंटे तक पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली थी। यहां से पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आकाश को लेकर अपने साथ गई।

दादी ने कहा… लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो 
आकाश राजपूत के पकड़े जाने के बाद दादी भरत रानी ने कहा कि गलत चीज नहीं देखी जाती। चाहे लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो। लेकिन, उसका बच्चा गलत नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। गांव के लोगों ने भी आकाश को शांत स्वभाव का बताया।

सोनम और राज के बीच पांच महीने से था प्रेम-प्रसंग
राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वह बेहद खौफनाक है। सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर चार से पांच माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी।

सोनम ने राज से कहा था-जब मैं विधवा हो जाऊंगी, तब मुझसे शादी कर लेना 
सोनम ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे। राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे।

सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई।

हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी। प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया।

राज इंदौर से ही तीनों को निर्देश देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था।

सोनम ने राजा के पर्स से ही दिए आरोपियों को रुपये 
हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपये भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए।

अपरा एकादशी व्रत वाले दिन की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया।

दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपये दूंगी।

इसके बाद आरोपियों ने राजा को मारने का तय कर लिया। जब आरोपी राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। एक आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराये की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img