03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रूस सबसे पहले ब्राजील को भेज रहा कोरोना वैक्सीन Sputnik-V

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : रूस ने कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार की वैक्सीन विभिन्न देशों में वितरण करेगा, लेकिन सबसे पहले ब्राजील को वैक्सीन की 5 करोड़ खुराक सप्लाई करेगा। यह वैक्सीन उन लोगों को लगाई जाएगी जिन्हें कोरोना से सर्वाधिक खतरा है।  rt.com में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (RDIF)  ने कहा है कि नवंबर में Sputnik-V वैक्सीन की डिलिवरी शुरू हो जाएगी। हालांकि, ब्राजील के रेग्यूलेटर्स की ओर से आखिरी मंजूरी अभी बाकी है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है ब्राजील

ब्राजील कोरोना वाययरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में एक है। ब्राजील में कोरोना वायरस के अब तक 4,315,858 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 131,274 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मौत के मामले में यह अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि कुल संक्रमित लोगों के मामले में यह अमेरिका और भारत के बाद तीसरे नंबर पर है।  रूस की कोरोना वैक्सीन की करोड़ों खुराक के लिए ब्राजील के बहिया राज्य ने समझौता किया है, लेकिन उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ब्राजील रूस के साथ करार करेगा। कई देशों की ओर से Sputnik-V वैक्सीन की आलोचना के बाद रूस ने दोबारा दावा किया था कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। बता दें कि 11 अगस्त को रूस की ओर से स्पुतनिक-वी वैक्सीन लॉन्च की गई थी। आम लोगों के लिए यह वैक्सीन जनवरी से उपलब्ध हो सकती है।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img