03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गांधीग्राम की समीक्षा ठाकुर और बरेली की शिखा चंद्रा को सीमा सावित्री स्मृति सम्मान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

बरेली के रोटरी भवम में मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विविध संवाद पत्रिका का भी हुआ विमोचन



एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रोटरी भवन में 30वां सीमा-सावित्री स्मृति साहित्य सम्मान गांधीधाम गुजरात की प्रख्यात कवयित्री समीक्षा ठाकुर को दिया गया। बरेली की वरिष्ठ कवयित्री और साहित्यकार शिखा चंद्रा को भी साहित्य में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिये 14वें सावित्री सक्सेना साहित्य सम्मान से नवाजा गया।

राजयोगिनी आध्यात्मिक गुरु रजनी बहन को अध्यात्म क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए शान्ति सिन्हा सम्मान प्रदान किया गया। शतरंज के उदयीमान खिलाड़ी साईं सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बरेली के 50 से भी ज्यादा रचनाकारों को पटका उढ़ाकर और प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।सभी सम्मान मुख्य अतिथि शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश के वन-पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथियों कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चैयरपर्सन श्रुति गंगवार,उपजा क्लब अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,मोनिका अग्रवाल ने प्रदान किए। इससे पूर्व मधु वर्मा की सरस वाणी वंदना से सन्मान समारोह का शुभरम्भ हुआ। समापन पर वन्देमातरम् शकुन सक्सेना, मीरा मोहन,प्रीती सक्सेना ने गाया।

क्लब का आह्वान गीत मुकेश सक्सेना ने प्रस्तुत किया। सभी का स्वागत महासचिव प्रदीप माधवार ने किया।सफल संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी बहन ने नारी को सृष्टि की अदभुत रचना बताया। अरबन बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने कहा कि नारी की  आत्मिक शक्ति से ही पूरी सृष्टि का संचालन हो रहा है लेकिन समाज में नारी को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी अपने प्रेरणाप्रद विचार रखे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना, सुनील शर्मा,जितेंद्र सक्सेना, मुकेश, शोभा सक्सेना, अनिल गुप्ता,रणधीर गौड़, उपमेंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, इन्द्रदेव त्रिवेदी आदि की भी सक्रि। सहभागिता रही। आभार डॉ. अतुल कुमार वर्मा ने व्यक्त किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img